फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आग बुझाने के दौरान झुलसे दमकलकर्मी ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर गन्नौर, सोनीपत के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन

-आदर्श नगर के मजलिस पार्क में 22 फरवरी को एक घर में आग बुझाने के दौरान अचानक फट गया था एलपीजी सिलिंडर
-इलाज के दौरान गंगाराम अस्पताल में तोड़ा दम, पोस्टमॉर्टम के बाद शव किया परिजनों के हवाले, परिवार ने पैतृक गांव गुम्मड़, गन्नौर, सोनीपत में ले जाकर किया संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके के मजलिस पार्क में 22 फरवरी को आग बुझाने के दौरान अचानक एलपीजी सिलिंडर फटने से झुलसे दमकलकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव गुम्मड़, गन्नौर, सोनीपत, हरियाणा निवासी सुरेश कुमार पहल (57) के रूप में हुई है। सुरेश पिछले 11 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। मंगलवार देर रात उन्होंने गंगाराम अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन शव अपने पैतृक निवासी गांव गुम्मड़ ले गए। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सुरेश कुमार पहल ने वर्ष 1996 में दिल्ली फायर सर्विस को ज्वाइन किया था। फिलहाल वह लीडिंग फायर मैन के पद पर वजीरपुर दमकल केंद्र में तैनात थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा दो शादीशुदा बेटी व दो बेटे सचिव व मोहित हैं। 22 फरवरी की सुबह मजलिस पार्क में एक चार मंजिला मकान में आग लगने की खबर मिली। सुरेश भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। आग पर काबू पाने का काम जारी थी। इस बीच एक फ्लोर पर बड़ा एलपीजी सिलिंडर फट गया। हादसे में सुरेश कुमार के अलावा 13 अन्य लोग झुलस गए। इनमें आठ लोग पड़ोसी व बिल्डिंग में रहने वाले थे, जबकि तीन पुलिसकर्मी व तीन दमकलकर्मी सुरेश कुमार, सीताराम और वेद प्रकाश थे। इनको नजदीकी मैक्स अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर होने पर सुरेश कुमार को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उनको गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें