रियल्टी शो बिग बास में कैमरे के सामने और कैमरे से छुपाकर बहुत से गैरकानूनी कामों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे देश की संस्कृति नष्ट हो रही है। ऐसे बिग बॉस के घर में 28 जनवरी को आग लगाएंगे स्वामी ओमजी।
रियल्टी शो बिग बॉस से बाहर होने के करीब एक सप्ताह बाद राजधानी में स्वामी ओमजी ने आरोपों की झड़ी लगाई। उन्होंने बिग बॉस, शो के होस्ट सलमान खान, शो और उसमें शामिल प्रतियोगियों पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने एलान किया कि देश की सस्कृति को नष्ट कर रहे बिग बॉस के घर में वह 28 जनवरी को आग लगाएंगे। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में स्वामी ओमजी ने कहा कि बिग बॉस से उनको साजिश के तहत बाहर निकाला गया है।
पेशाब नहीं, बल्कि पानी डाला था
omji maharaj
- फोटो : सोशल मीडिया
उनको बाहर निकालने की काफी पहले की तैयारी कर ली गई थी। इस बारे में उन्होंने दो जनवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद संवाददाता समक्ष खुलासा भी किया था। उनकी आशंका सही साबित हो गई।
उन्होंने बताया कि रियल्टी शो के दौरान उन्होंने पेशाब नहीं, बल्कि पानी डाला था लेकिन उनसे पेशाब डालने के बारे में कहने के लिए कहा गया था। यह उनको बाहर निकालने की साजिश थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिग बॉस के चलते देश की संस्कृति नष्ट हो रही है। उसमें कैमरे के सामने और कैमरे से छुपकर सभी गैर कानूनी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है, जिनमें शो के प्रतियोगी पूरी तरह शामिल है।
कई बार आ चुके हैं फिल्मों में काम करने के ऑफर
omji maharaj
- फोटो : ट्विटर से
दूसरी ओर उन्होंने सलमान खान पर आतंकी संगठनों से साठगांठ होने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने उनको कई बार अपने आतंकी संगठनों से संबंध में होने के बारे में खुलासा किया।
दूसरी ओर उन्होंने बताया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनके पास फिल्मों में काम करने के अनेक ऑफर आ चुके है। मगर अभी उन्होंने इस संबंध में कोई निर्णय लिया है।