फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिशू पेपर की फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग

Sun, 12 Oct 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे टिशू पेपर की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियों ने करीब सात घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, विश्वास नगर इलाके में भी शुक्रवार सुबह एक पेपर रोल की फैक्टरी में आग लग गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस दोनों ही जगह शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक रोहित सिंघल की पटपड़गंज स्थित प्लॉट संख्या 286 में टिशू पेपर बनाने की फैक्टरी है।

शुक्रवार तड़के फैक्टरी की बेसमेंट में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप से लिया और दूसरी मंजिल तक फैल गई। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


आग की भयावहता को देखते हुए आठ और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के समय फैक्टरी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिसकी वजह से हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

वहीं शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे विश्वास नगर स्थित एक पेपर रोल की फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय पुलिस दोनों मामलों में आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें