फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा के जिंदल चौराहे के पास हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, आग लगने से पांच झुलसे

Sat, 04 May 2019 12:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जिंदल चौराहे के पास बीती रात डिवाइडर से टकराने से एक कार में आग लग गई। इससे कार में सावर पांच लोग झुलस गए। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम दिल्ली के जगतपुरी निवासी राहुल, प्रदीप, मोहित, महेश व राहुल कार से हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर शादी समारोह में गए थे। रात करीब 12.30 बजे जब वह घर लौट रहे थे तो जिंदल नगर के पास फ्लाई ओवर के कारण पत्थर लगाकर बंद रास्ते के डिवाइडर से कार टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के साथ ही कार में आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पांचों को जलती कार से निकाला। इस हादसे में पांचों लोग झुलस गए। लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना पर पुलिस और दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद पंवार का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी घायल निजी अस्पताल में सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें