फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनरी गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा

Wed, 16 Apr 2014 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के कोतवाली थानाक्षेत्र में नेहरू ग्राउंड स्थित एक स्टेशनरी के गोदाम में मंगलवार देर रात आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत को बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेहरू ग्राउंड के पास लोट्स नामक स्टेशनरी का गोदाम है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात करीब दो बजे गोदाम से धुंआ उठना शुरू हो गया।

आसपास के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। एनआईटी फायर स्टेशन से पहुंचीं दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी।

मौके पर मौजूद अग्निशमन अधिकारी डीके नंदा ने आग की भयावह स्थिति को देखते हुए सेक्टर-15ए, बल्लभगढ़ व सेक्टर-31 स्टेशन से भी एक-एक गाड़ियां मौके पर बुलवाईं।
विज्ञापन


करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस भीषण आग से गोदाम में रखी लाखों रुपये कीमत की स्टेशनरी जलकर खाक हो गई। बुधवार दोपहर तक गोदाम से धुंआ निकल रहा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें