सेक्टर 18 में लेदर एक्सपोर्ट कंपनी में सोमवार की दोपहर को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से चार लोग झुलस गए हैं। दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सेक्टर 18 में 35 नंबर प्लॉट पर फैशन क्लब ग्लोबल एक्सपोर्ट कंपनी है। जो लेदर व गारमेंट का एक्सपोर्ट करती है। सोमवार की दोपहर एक बजे फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगने से तीसरी मंजिल पर रखा सामान जल कर खाक हो गया। इस दौरान फैक्ट्री के चार कर्मचारी झुलस गए। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। इनमें से दो लोगों को सेक्टर 9 में ईएसआई अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को दिल्ली भेज दिया गया।
सभी फायर स्टेशन की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। थी। फायर विभाग के कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर अधिकारी आईएस कश्यप ने बताया कि फैक्ट्री में लगे आग बुझाने वाले उपकरणों की जांच की जा रही है। अब तक जो बात सामने आई है।
उसमें पता चला है कि आग बुझाने के लिए लगे उपकरण ठीक काम नहीं कर रहे थे। जिसके चलते आग फैल गई। कंपनी प्रबंधन की ओर से पहले आग बुझाने का प्रयास किया गया। जिसके चलते फायर विभाग को सूचना देने में देरी हुई।