-मुंडका के राजधानी पार्क स्थित गोदाम में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । मुंडका के राजधानी पार्क इलाके में शनिवार सुबह केमिकल के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने आग को फैलने से पहले रोक ही दिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने गोदाम से हाइड्रोजन पेरोक्साइड के सैकड़ों ड्रम को वहां से हटाने के साथ साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। घटना के समय में गोदाम में एक-दो लोग ही मौजूद थे। शुरुआती जांच में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।