स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के एक स्कूल में आज एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। इलाके के ज्ञान खंड स्थित सृष्टि पब्लिक स्कूल में अचानक आग लग गई।
आग स्कूल की सीढ़ीयों पर बने बिजली के मीटर में लगी जिससे उठने वाला धुंआ क्लास रूम में फैल गया जिससे कई बच्चे बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। बच्चों को निकालने का काम जारी है।
राहत की बात ये है कि अभी तक इस हादसे में किसी बच्चे के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि सीढ़ीयों पर बिजली के मीटर लगाने को लेकर स्कूल प्रशासन ही सवालों के घेरे में आ गया है।