शॉप्रिक्स मॉल के पास एक आई-10 कार में आग लग गई। कार की रफ्तार कम होने से चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने की वजह सीएनजी किट में शॉर्टसर्किट बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र सुरेंद्र व्यापारी है और डीडीए फ्लैट में रहते हैं। सोमवार दोपहर अपनी आई-10 से सेक्टर-61 जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार में आग लग गई।
कार से कूद कर उन्होंने अपनी जान बचाई। कार के बोनट से शुरू आग देखते ही पूरी गाड़ी में फैल गई। दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।
सेक्टर-58 थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि गाड़ी पूरी तरह से जल गई लेकिन वाहन स्वामी सुरक्षित हैं। आग से नुकसान के की आशंका के चलते सड़क पर यातायात रोक दिया गया था। हालांकि इससे जाम की नौबत बन आई थी।