फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखला लैंडफिल साइट पर आग लगने से काला हुआ आसमान, 8 फायर ब्रिगेड मौके पर

Wed, 23 May 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओखला स्थित लैंड फिल साइट में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की करीब दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने के काम में लग गई। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम चल रहा था। इसके आसपास रहने वाले लोगों को एहतियातन सतर्क कर दिया गया था। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर ओखला लैंड फिल साइट में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी। आग से पूरे इलाके में धुआं फैल गया। सावधानी बरतते हुए पुलिस व प्रशासन ने नजदीकी बस डिपो में कामकाज बंद करवा दिया क्योंकि यहां पर सीएनजी पंप है। इस कारण वहां बड़ा हादसा होने का अंदेशा था। इसके आसपास रहने वाले व काम करने वालों में अफरातफरी का माहौल था। 

दमकल विभाग के मुताबिक आग की सूचना मिलने पर करीब दर्जन भर गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। शाम तक आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन आग भयावह होने के कारण पूरी तरह बुझी नहीं थी। इसके चलते देर रात तक करीब 10 गाड़ियां काम में लगी थीं। इस आग में किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें