नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने आज एक बड़ा ऐलान किया है जिससे हवाई यात्रा करने वालों को काफी फायदा होगा। जयंत सिन्हा ने ऐलान किया है कि अगर कोई फ्लाइट रद्द होती है और उसमें एयरलाइंस कंपनी की गलती है तो कंपनी को यात्रियों का पूरा पैसा मुआवजे के रूप में रिफंड करना होगा।
जयंत सिन्हा ने कहा कि सिर्फ यही नहीं अगर फ्लाइट देरी से भी चलती है तो उसका खामियाजा भी एयरलाइंस कंपनियों को भुगतना पड़ेगा। उन्हें यात्रियों को कई तरीके से मुआवजा देना होगा। सिन्हा ने बताया कि 24 घंटे पहले भी फ्लाइट कैंसिल होती है तो एयरलाइंस कंपनी को पैसे रिफंड करने होंगे।
इस तरह यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है। अकसर ही फ्लाइट्स अलग-अलग कारणों से रद्द हो जाती हैं या देरी से चलती हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान यात्रियों के समय और पैसों का ही होता है ऐसा में यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है।