फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में लगी आग, सैकड़ों फाइलें जलीं, होगी जांच, कमेटी गठित

Wed, 26 Jun 2019 01:19 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय परिसर में बुधवार सुबह करीब दस बजे आग लग गई। एसी में आग लगने की वजह से आग फैलने की बात बताई जा रही है। हालांकि आग में सैकड़ों फाइलें जल गईं। इससे सीएजी ऑडिट समेत कई प्रोजेक्टों के काम पर असर पड़ेगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने एक जांच कमेटी गठित की है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे वर्क सर्किल-10 के पीछे एसी में आग लग गई। देखते-देखते आग पूरे परिसर में फैलने लगी। आनन-फानन में फायर विभाग को बुलाया गया। छह फायर टेंडर ने करीब डेढ़ से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग लगने के दौरान कार्यालय में सीईओ आलोक टंडन भी मौजूद समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

बताया गया कि वर्क सर्किल-10 के ऑफिस में पीछे की ओर जूनियर इंजीनियर का कमरा है। वह आग में जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया। इसी तरह से एक कंप्यूटर कक्ष और ट्रैफिक सेल का ऑफिस भी जल गया। वर्क सर्किल-10 की कई वर्षों की पुरानी फाइलें वहां रखी हुई थीं, जो कि सभी जल गई। वहीं जितनी बचाई गई। उनमें से कई फाइलें पानी में भिगकर नष्ट हो गई हैं। ट्रैफिक सेल किसी तरह के फाइल नष्ट होने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


आग लगने की घटना के बाद संज्ञान लेते हुए सीईओ आलोक टंडन ने ओएसडी अविनाश त्रिपाठी को इसकी जांच सौंप दी है। उनको सात दिन में जांच रिपोर्ट सीईओ को सौंपनी होगी। वहीं जांच अधिकारी ने चीफ फायर ऑफिसर, वर्क सर्किल-10 के सीनियर मैनेजर, जीएम (इलेक्ट्रिक एंड मेंटेनेंस) और ट्रैफिक सेल के प्रभारी से तीन दिन में जांच आख्या मांगी है। यही नहीं वहां मौजूद लोगों के भी बयान लिए जाएंगे। आग की घटना में प्राधिकरण कार्यालय की कई अलामारियां, एसी, पंखे, लकड़ी के फर्नीचर, कुर्सी टेबल, प्रिंटर, कंप्यूटर, फैक्स मशीन, फोटो कॉपी मशीनें आदि जल गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें