फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की गैरमौजूदगी में महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म,5 महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 26 Jun 2019 12:03 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

बुलंदशहर में एक महिला के साथ उसके परिवार के सदस्य के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। खबर है कि महिला के साथ उसके पति की गैरमौजूदगी में उसके देवर ने जबरन दुष्कर्म किया। देवर के अलावा महिला के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की। 

विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित महिला गुलावठी की रहने वाली है और पांच महीने पहले सिकंदराबाद के रहने वाले एक युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। पीड़िता का पति पेशे से मजदूरी करता है। शादी के बाद से ही पीड़िता अपने पति, देवर और ससुराल वालों के साथ बुलंदशहर में रह रही थी। इसी बीच मौका देखकर उसके पति की गैरमौजूदगी में देवर ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


हालांकि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखें:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें