फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गाजियाबाद में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, आठ फायर टेंडरों की मदद से पाया गया काबू

Sun, 01 Oct 2023 10:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इस दौरान एक कार जल गई।आठ फायर टेंडरों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
 
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदग्राम थाना क्षेत्र के हिंडन विहार में रविवार रात साढ़े सात बजे कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। वहां वाहनों के पार्ट्स समेत कई गाड़ियां खड़ी थी, जिनमें से एक कार जल गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आठ फायर टेंडरों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग नफीस के गोदाम में लगी थी, जहां काफी संख्या में पुराने बंपर व प्लास्टिक का अन्य सामान रखा था। यहां पर कुछ कारें भी खड़ी थी। आग लगने के बाद वहां खड़ी कारों को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला, जबकि एक कार आग की चपेट में आ गई। हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें