दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके में लगी आग
- फोटो : ani
दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके में बुधवार तड़के झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक झुग्गियों में लगी आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।
फायर अधिकारी एके जैसवाल ने बताया कि रात करीब 1 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद 20-25 दमकल वाहनों को घटना स्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाने में हमें करीब 2 घंटे लगे। इस आगजनी में एक महिला झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में 200 से ज्यादा झुग्गियां चपेट में आई हैं।