फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 17 घंटे बाद रबड़ फैक्ट्री में लगी आग पर पाया काबू, मदद के लिए उतरा था वायुसेना का हेलीकॉप्टर

Wed, 30 May 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से आग पर काबू पाने की कोशिश - फोटो : ani
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में मंगलवार शाम निरंकारी स्कूल के पास रबड़ फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। इस भीषण आग पर 17 घंटे बाद काबू पाया जा सका। इस वक्त वहां कूलिंग का काम चल रहा है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां जुटी थीं। आग बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर MI-17 की मदद लेनी पड़ी तब कहीं जाकर आज सुबह आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन


कृत्रिम बारिश की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार की शाम को अचानक से रबड़ फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आस-पास के इलाके को खाली कराया गया। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है।

डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि मालवीय नगर में निरंकारी स्कूल में प्लॉट नंबर जेए-1/1 खिड़की एक्सटेंशन में रबड़ की फैक्ट्री है। इसके गोदाम में एक ट्रक रबड़ की सीट लेकर आया था। इस ट्रक में शाम करीब पांच बजे आग लग गई। ट्रक से आग पूरे गोदाम में पहुंच गई।
विज्ञापन


आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। डीसीपी के मुताबिक, अब आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग को पूरी तरह से बुझाने में अभी वक्त लगेगा। आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन

पुलिस पिट में आग लगने से सैकड़ों वाहन जले

- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि इससे पहले साकेत के सेक्टर पांच पुष्प विहार में स्थित पुलिस पिट(जहां पुलिस द्वारा जब्त वाहनों को रखा जाता है) में 5.16 बजे आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की आठ व कैंट्स की छह गाड़ियां पहुंची।

आग पर कुछ घंटों में काबू पा लिया गया। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है।  हालांकि पॉट में खड़े सैकड़ों वाहन जल गए। पुलिस केस प्रॉपर्टी के वाहनों को पिट में रखती है। साकेत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें