मौके पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां पहुंची थी। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने में ढाई घंटे से ज्यादा का समय लगा। पुलिस के अनुसार, आग हनी-मनी स्टोर के बगल स्थित दुकान के एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी। इमारत में ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरी मंजिल तक हनी-मनी सुपर स्टोर है। आग से वहां रखा सारा सामान जल गया।