फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire News : कनॉट प्लेस में रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग; छह कर्मचारी झुलसे; चार की हालत नाजुक

Fri, 14 Mar 2025 03:18 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। आग बुझाने के लिए 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी।
विज्ञापन
Delhi Fire News - फोटो : Delhi Fire Services
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी। जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। आग लगने से छह कर्मचारी झुल गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे हुए लोगों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कनॉट प्लेस स्थित बिकगने बिरयानी रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग के चपेट में आने से वहां काम कर रहे छह कर्मचारी झुलस गए। आग रेस्टोरेंट के रसोई में लगी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायल सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल कर्मियों ने 6 गाड़ियों की मदद से करीब आधे में आग पर काबू पा लिया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आग रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से लगी। घायल कर्मचारियों की पहचान दीपक, पीयूष, महेंद्र, मोहम्मद आलम, शेरूउद्दीन और जनक के रूप में हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गुरुग्राम के बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी आग
उधर, गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आग लग गई। यह पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ था। सुबह 6:30 आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी। वहां की गैलरी व आसपास की निर्माण में फाइबर का इस्तेमाल अधिक हुआ है, जो ज्वलनशील है। इससे आग भड़क गई थी, इस समय आग पर काबू पा लिया गया है। आसपास स्टेशनों की 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चाकू से ताबड़तोड़ वार: रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो, तमाशबीन बने लोग; दो नाबालिगों को घेर किया हमला, एक की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें