फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के कमरे में लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी स्थित डिस्ट्रिक्ट सेंटर में है कार्यालय, सात दमकल गाड़ियोें आधे घंटे में किया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला के जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के भूतल के एक कमरे में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार्यालय में मौजूद लोग तुरंत बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही आस पास के दमकल केंद्रों से सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणोें की जांच कर रही है। दमकल विभाग के मुताबिक सुबह करीब 11.23 बजे सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने देखा कि आग भूतल पर स्थित एक कमरे में लगी है। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि कमरे में मौजूद लोग आग लगते ही सुरक्षित बाहर निकल गए थे। कार्यालय में मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक कमरे में धुआं उठता देख सभी कर्मचारियों वहां से जान बचाकर बाहर की ओर भाग गए।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जांच में पता चला कि कमरे में काफी संख्या में सरकारी फाइलें रखी हुई थीं। आग की चपेट में आने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें