फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लकड़ी के गोदाम में लगी आग पर पाया काबू, बचाव कार्य जारी

Sat, 14 Dec 2019 02:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुंडका में एक प्लाईवुड फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के करीब पांच बजे मिली और दमकल की 21 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

विज्ञापन




हालांकि सुबह 10 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया और दमकल की गाड़ियां अब भी मौके पर मौजूद हैं व राहत बचाव कार्य जारी है। अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है लेकिन आग प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने स्थित बल्ब की एक फैक्ट्री तक फैल गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग लगने की घटना मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। आग लगातार फैलती जा रही है। लकड़ी के कारखाने से निकलकर आग पास की बल्ब फैक्टरी तक पहुंच गई है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रहा है। आग लगने की वजह का भी खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


इससे पहले बीते रविवार को दिल्ली में ही एक बड़ा हादसा हुआ था। नॉर्थ दिल्ली में रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी की एक इमारत में चल रही फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से 43 मजदूरों की जान चली गई थी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें