फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के ईएसआईसी अस्पताल में आग लगने से मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही पहुंचीं दमकल गाड़ियां

Fri, 12 Jul 2019 09:41 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईएसआईसी अस्पताल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के बसई दारा पुर स्थित ईएसआई मॉडल अस्पताल में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही अस्पताल में मौजूद मरीज और अन्य लोग परेशान हो गए। तुरंत ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

  आग  ईएसआई हॉस्पिटल के थर्ड फ्लोर पर ऑपरेशन थियेटर में लगी। अभी इस मामले में किसी के हताहत होने या झुलसने की जानकारी नहीं है, लेकिन आग लगने से वहां काफी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने आग लगने की घटना के बारे में पुष्टि की है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें