फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: इराकी महिला ने दिया दिल की बीमारी से ग्रस्त प्री मेच्योर बच्चे को जन्म

Fri, 12 Jul 2019 06:54 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
इराकी महिला ने दिया प्री मेच्योर बच्चे को जन्म - फोटो : Social Media
विज्ञापन

फोर्टिस अस्पताल ने हृदय रोग से ग्रस्त प्री मेच्योर बच्चे को पेसमेकर लगाकर जीवनदान दिया है। तारा यूसूफ (24) इराकी महिला ने 4 सप्ताह पहले ही इराक से गुरुग्राम आकर बच्चे को जन्म दिया। इराक में महिला ने जांच करवाने के दौरान पाया था कि गर्भ में पल रहे भ्रूण के हृदय की जांच के दौरान व्यापक जटिलताएं हैं। इसके लिए विभिन्न जांच करवाने के दौरान पता लगा था कि भ्रूण का हृदय पूरी तरह से ब्लॉक है और हृदय फेल होने के संकेत दिखाई दे रहे थे। 

विज्ञापन


तारा यूसुफ ने बताया कि जांच के बाद उन्होंने गुरुग्राम का रुख कर लिया। 32 सप्ताह के गर्भधारण के समय में उन्होंने गुरुग्राम फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों से सलाह की। अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रीति रस्तोगी, डॉ. एंटनी जोसेफ सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने यहां उनका इलाज शुरू किया। जिसमें उन्होंने प्री मेच्योर बच्चे को जन्म दिया। जन्म के साथ ही चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।

हृदय गति कम होने के कारण नवजात के शरीर में सूजन आ रही थी। चिकित्सकों ने अस्थाई पेसमेकर लगाकर नवजात की हृदयगति को नियंत्रित किया। 24 दिन बीतने के बाद चिकित्सकों ने स्थायी पेसमेकर लगाया। चिकित्सकों के मुताबिक, अब नवजात स्वस्थ है। उनको अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें