बेबी केयर सेंटर में आग, सात नवजात की मौत, पांच गंभीर
शाहदरा के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि सात नवजात बच्चों की मौत हो गई है और पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि 12 नवजात शिशुओं को इमारत से बचाया गया था लेकिन छह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को मृत निकाला गया था। पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है।