फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire News: दिल्ली के चांदनी महल में एक इमारत में लगी आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

Thu, 11 Dec 2025 02:13 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर उत्तरी दिल्ली के चांदनी महल में एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। 

विज्ञापन


दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी के अनुसार, आग बुझाने के लिए मौके पर चार फायर टेंडर भेजे गए। दमकल विभाग को दोपहर 12.12 बजे इस घटना के बारे में कॉल आया। अधिकारी ने बताया, 'हमने चार फायर टेंडर मौके पर भेजे हैं। आग बुझाने का काम जारी है।' अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें