फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झज्जर के लिए उपयोगी दिल्ली नगर निगम के प्राइमरी स्कूल के कमरे में आग, चौकीदार की झुलसकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-रणहौला के चंचल पार्क इलाके की घटना, चौकीदार स्कूल के पंप रूम में रहता था
विज्ञापन

-पुलिस को रात में आग लगने की शक, आग कैसे लगी, इसकी जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रणहौला के चंचल पार्क स्थित दिल्ली के प्राइमरी स्कूल में पंप रूम में आग लगने से चौकीदार की संदिग्ध हालत में झुलसकर मौत हो गई। शिनाख्त सांपला झज्जर हरियाणा निवासी 58 साल के नरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 8.20 बजे रणहौला थाना पुलिस को चंचल पार्क स्थित दिल्ली नगर निगम की प्राइमरी स्कूल के पंप रूम में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आग बुझा दी गई थी। कमरे के अंदर एक व्यक्ति मृत पाया गया। उसका चेहरा पूरी तरह से जला हुआ था और उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को छानबीन के बाद पता चला कि 10/15 फीट के पंप रूम में स्कूल में चौकीदार का काम करने वाला नरेश कुमार रहता था। कमरे में एक बिस्तर, रेफ्रिजरेटर, खाना पकाने का गैस स्टोव, ट्रंक और घर का दूसरा सामान था। मंगलवार को उसकी दोपहर एक बजे से ड्यूटी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिवार वालों ने मृतक की शिनाख्त नरेश कुमार के तौर पर की है। वह गांव देहकोरा झज्जर हरियाणा का रहने वाला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शक है कि घटना रात के समय हुई। आग लगने के सही कारणों की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर मुआयना करने के बाद साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को शव सौंप कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें