फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खड़ी इलेक्ट्रिक कार में लगी, एक स्कूटी व दूसरी कार भी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार में सोमवार सुबह हुआ हादसा, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन

-हादसे में कोई हताहत नहीं, भजनपुरा थाना पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच, मामले की छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार इलाके में सोमवार सुबह खड़ी इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। कार के पास खड़ी एक स्कूटी और दूसरी कार भी आग की चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग से इलेक्ट्रिक कार और स्कूटी पूरी तरह जल गईं, जबकि दूसरी कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक लगी आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कार मालिक ने घटना को लेकर संदेह जताया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6:09 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सी-12, मेन रोड पर मस्जिद के पास खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई है। आग ने आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। सूचना मिलते ही भजनपुरा थाना पुलिस और गोकुलपुरी फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों के पहुंचने तक इलेक्ट्रिक कार और स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थीं, जबकि दूसरी कार के पिछले हिस्से में आग लगी हुई थी। दमकलकर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर आग तो नहीं लगाई।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार और बाइक में आग से बचाव के लिए 10 जरूरी सावधानियां

1. अधिकृत चार्जर का इस्तेमाल करें
2. खराब वायरिंग से बचें
3. बैटरी की नियमित जांच कराएं
4. चार्जिंग के दौरान निगरानी रखें
5. धूप और गर्मी से बचाव करें
6. दुर्घटना के बाद बैटरी की जांच कराएं
7. वाहन में अनधिकृत बदलाव न कराएं
8. ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें
9. आग लगने पर खुद बुझाने की कोशिश न करें
10. सुरक्षित पार्किंग करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें