अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस के बाराखंभा रोड स्थित एक बहु मंजिला इमारत में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। इस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाराखंभा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि बाराखंभा रोड की डीसीएम बिल्डिंग नंबर-16 में सुबह 9.50 बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे तक आग को बुझा दिया गया। उनके मुताबिक आग इमारत की पहली मंज़िल पर एसी, प्रिंटर, कंप्यूटर, कागज़ात और फ़र्नीचर आदि में लगी थी।