फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जहांगीरपुरी में एक घर में लगी आग, दमकल विभाग की टीमें नियंत्रण पाने में जुटीं, एक कर्मचारी घायल

Fri, 30 Oct 2026 02:00 PM IST
Akash Dubey पीटीआई, दिल्ली
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, सुबह करीब 11:23 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान मकान में सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक दमकलकर्मी घायल हो गया। घायल दमकलकर्मी को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत और चोटों की गंभीरता के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है तथा दमकल विभाग की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें