चांदनी चौक के कपड़ा गोदाम में आग
- फोटो : ANI
भीड़भाड़ वाले चांदनी चौक में शनिवार शाम एक सिलाई फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भीड़ वाले इलाके में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7.01 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि चांदनी चौक स्थित कटरा नील की गली घंटेश्वर में एक सिलाई की फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस के अलावा दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। गया।
उधर, आग लगते ही फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर तुरंत नीचे उतर गए। आग चौथी मंजिल पर लगी थी। वहां रखी 50 मशीन और कुछ फर्नीचर जल गया है। करीब 8.30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।