फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नरेला में जूता-चप्पल बनाने की फैक्टरी में आग, दमकल की 23 गाड़ियों ने पाया काबू पाया

Mon, 15 Oct 2018 05:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिणी जिले के नरेला भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह प्लास्टिक जूता-चप्पल बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में वहां रखी सारी मशीनें भी जलकर राख हो गईं। आग ने तीन मंजिल को चपेट में ले लिया। दमकल की 23 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बचाव कार्य के दौरान एक दमकल कर्मी घायल हो गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 7.14 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि ई-769, भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र नरेला में जूते-चप्पल बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। यहां बेसमेंट के अलावा पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल बनी हुई है। आग बेसमेंट से शुरू होकर पहली और दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली। आग लगते ही सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब 10.50 बजे आग पर किसी तरह काबू पाया गया। देर शाम तक घटनास्थल पर कूलिंग का काम जारी था। आग से पूरी बिल्डिंग जर्जर हो गई। पहली मंजिल पर आग पर काबू पा रहा दमकलकर्मी कुलदीप लेंटर का मलबा गिरने से जख्मी हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें