फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Delhi: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग, एक बच्चे की मौत; आठ को निकाला गया सुरक्षित, VIDEO

Sun, 07 Jun 2026 05:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आग लगने के समय घर में मौजूद परिवार को सुरक्षित निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में लगी आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन



दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग को दोपहर 3:40 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।
 

Trending Videos

एक बच्चे की मौत
आग लगने के समय घर में मौजूद परिवार को सुरक्षित निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
 

आठ लोगों का रेस्क्यू
फायर स्टेशन ऑफिसर फूल सिंह मीणा ने बताया कि शाम 3:38 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है। मौके पर पहुंचने पर पूरी इमारत धुएं से भरी हुई थी और कई लोग अंदर फंसे हुए थे। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी की मदद से चार बच्चों और चार वयस्कों समेत कुल आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोग सुरक्षित थे और उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।
 
विज्ञापन

दो पिल्लों की हुई मौत
मीणा के अनुसार आग ऊपरी ग्राउंड फ्लोर पर लगे एसी यूनिट से शुरू हुई, जिसने घर के अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में घर में मौजूद दो पिल्लों की मौके पर ही मौत हो गई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अब कोई खतरे की स्थिति नहीं है। राहत एवं बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है। आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन से कुल चार दमकल वाहन मौके पर भेजे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें