फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पंजाबी बाग में इंजन ऑयल के गोदाम में लगी आग, एक की झुलसकर मौत

Sat, 07 Sep 2019 05:31 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग ट्रांसपोर्टर सेंटर में शनिवार शाम इंजन ऑयल के एक गोदाम में आग लग गई। आग में झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग तेजी से फैली और वहां धमाका भी होने लगा। 
विज्ञापन


जिससे कुछ ही देर में आग की लपटें उपर की ओर उठने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 15 गाडिय़ों को मौके पर भेजी गई। आग की भयावहता को देखते हुए आग को मध्यम दर्जे का घोषित कर मौके पर आठ और गाडिय़ां बुला ली गई। 

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जांच के दौरान गोदाम से एक व्यक्ति की लाश झुलसी अवस्था में मिली। जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शाम करीब पौने पांच बजे पंजाबी बाग के ट्रांसपोर्ट सेंटर के 106 और 107 नंबर के एक दो मंजिला इमारत में स्थित गोदाम में आग लग गई। गोदाम में इंजन ऑयल रखा जाता था। गोदाम के मालिक शंकर और रोहित बताए जा रहे हैं। यहां करीब दो दर्जन लोग काम करते थे। करीब 250 गज में बने इस गोदाम में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही यहां काम कर रहे लोग बाहर भागे और घटना की जानकारी दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। 
विज्ञापन

लेकिन जब तक दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची आग भयावह रूप ले चुकी थी और आग की लपटें काफी उपर तक जा रही थी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आस पास के इलाके को खाली करवाकर आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान गोदाम में लगातार धमाके हो रहे थे। 

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद दमकलकर्मी कुलिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान दमकल कर्मियों को एक व्यक्ति की झुलसी हुई लाश मिली। दमकल अधिकारियों का कहना है कि अभी मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। 

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरूआती जांच में पता चला है कि गोदाम में वेल्डिंग का काम चल रहा था। आग में वेल्डर रफाकत खान की बाइक भी जलकर राख हो गई। आशंका है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी के ज्वलनशील पदार्थ पर गिरने के बाद आग लगी है। 

आग की वजह से इमारत में जर्जर हो गया है और कभी भी गिर सकता है। आग लगने की वजह से रिंग रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। रिंग रोड के बगल में लगी आग की वजह से रोड पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें