फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पत्रकार ट्रायल रूम में बदल रही थी कपड़े, खुफिया कैमरे से देख रहा था दुकानदार, केस दर्ज

Sat, 07 Sep 2019 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-1 (जीके-1) में एक दुकानदार ने दुकान के ट्रायल रूम में खुफिया कैमरा लगा रखा था। एक महिला पत्रकार जब ट्रायल रूम में कपड़ा बदलने गई तो इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन


महिला पत्रकार की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि वारदात के कई दिन बाद भी पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने दुकान की सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है। 

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना 31 अगस्त की है। घटना के तीन दिन बाद केस दर्ज किया गया है। 27 वर्षीय महिला पत्रकार दुकान में कपड़ेे पसंद करने के बाद ट्रायल रूम में कपड़े बदलने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस मिनट बाद दुकान पर काम करने वाली महिला आई और उसे कपड़े बदलने के लिए दूसरे ट्रायल रूप में जाने को कहा। दूसरे ट्रायल रूम में कैमरा लगा हुआ था। कैमरा देखकर महिला पत्रकार घबरा गई।

महिला पत्रकार का आरोप है कि ट्रायल रूम के बाहर दुकानदार समेत दो लोग बैठे थे। महिला की शिकायत पर जीके-एक थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस इससे इनकार नहीं कर रही है कि दुकानदार ने अन्य महिलाओं की खुफिया कैमरे से रिकार्डिंग की होगी। हालांकि दुकानदार ने पीड़िता से कहा था कि उसने उसकी सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें