दिल्ली के गाजीपुर में कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
Fire continues to rage at #Delhi's Ghazipur landfill; five fire tenders at the spot. pic.twitter.com/kjwOvCjRMA
— ANI (@ANI) October 14, 2017
आपको बता दें कि हाल ही में इस कूड़े के ढेर का एक हिस्सा ढह गया था। कूड़े के चपेट में कई गाड़ियां आई थीं। वहीं एक महिला और एक युवक की मौत हो गई थी। बाकी पांच लोगों को जिंदा निकाला गया था।
हादसे में 7 गाड़ियां भी नाले में गिर गई थीं। हादसे के कारण इस रूट पर भयंकर जाम लग गया। इससे पहले अक्टूबर में इस लैंडफिल साइट में आग लग गई थी। आग के धुएं से आसपास के इलाके के लोगों को काफी परेशानी हुई थी।