पूर्वी दिल्ली के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। गुरुवार देर रात तक अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्रिंटिग का काम होता था। तीनों झुलसे लोग फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजकर 55 मिनट पर झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर करीब 28 दमकल वाहन आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे।
चार मंजिला फैक्ट्री में देखते ही देखते ही आग ने भीषण रूप ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। पुलिस के अनुसार, झुलसे तीनों मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।