फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर लगी आग, शालीमार बाग में चार मंजिला इमारत खाक, तीन महिलाओं की मौत

Sat, 14 Dec 2019 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शालीमार बाग स्थित घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिल्मीस्तान के पास अनाज मंडी इलाके में लगी आग के बाद 43 लोगों की मौत को राजधानी दिल्ली अभी भूली भी नहीं थी कि शनिवार एक बार फिर आग की घटना ने दिल्ली को दहला कर रख दिया। शालीमार बाग इलाके में चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में बिल्डिंग में मौजूद सात लोग वहां फंस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर हताहतों को बिल्डिंग से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचवाया। जहां तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो नाबालिगों व दो महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों की मौत आग में दम घुंटने की वजह से हुई है। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा शाम 6 बजकर 05 मिनट पर हुआ। शालीमार बाग के बीक्यू 140 में चार मंजिला इमारत बनी हुई है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग है जबकि उपर की चार मंजिलों में अलग अलग परिवार रहते हैं। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग पहली मंजिल पर बने रसोई में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि पहली मंजिल से उठी लपटें चौथी मंजिल तक जाने लगी। हादसे के समय बिल्डिंग में पांच महिलाएं व दो नाबालिग मौजूद थे। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाडिय़ों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद एक एक कर उपर फंसी सातों लोगों को अस्पताल पहुंचाया। गर्ग के मुताबिक दूसरी मंजिल से 75 वर्षीय कांता देवी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद तीसरी मंजिल से किरण (60), सोमवती (57), लाजवंती (68), अक्षित (15) और वंशिका (14) और ऐना (27) को निकालकर नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां किरण, सोमवती और कांता देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं हताहत चारों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक की जांच में पता चला है कि पहली मंजिल का फ्लैट लॉक था, उसकी रसोई से आग लगी। आग के क्या कारण हैं फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें