फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते की सोल बनाने वाली 2 फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 घंटे की मशक्कत से 20 दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग

Tue, 17 Apr 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली के नरेला के भोरगढ़ इलाके में सोमवार दोपहर जूते के सोल बनाने वाली दो फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।  दमकल की 20 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आयी है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। 

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर 4.24 में पुलिस को भोरगढ़ स्थित जूते की सोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। पुलिस और दमकलकर्मी के पहुंचने तक आग पड़ोस के एक अन्य फैक्ट्री में भी फैल गई।

उसमें भी जूते के सोल बनाने का काम किया जाता है। दोनों फैक्टरी तीन मंजिला है। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। घटना के समय वहां करीब 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जो तुरंत फैक्ट्री से बाहर आ गए।
विज्ञापन


दमकलकर्मी  लोगों को फैक्ट्री से दूर हटाकर आग बुझाने में जुट गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग कुछ ही देर में दोनों ही फैक्ट्री के ऊपरी मंजिल तक फैल गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आयी है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें