फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : यामाहा कंपनी के गोदाम में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने पाया काबू 

Wed, 17 Jun 2020 04:43 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यामाहा कंपनी के गोदाम में लगी आग। - फोटो : ANI
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में स्थित यामाहा कंपनी के गोदाम में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की आठ गाडियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। 
विज्ञापन


हालांकि अब तक घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं जानकारी के मुताबिक आग के कारण लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित यामाहा कंपनी के गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। 

कंपनी के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस घटना में करोडों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। आग जिस जगह लगी थी वहां पैकेजिंग मैटेरियल और स्पेयर पार्टस रखे हुए थे। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें