शराब कारोबारी अमनदीप ढल्ल द्वारा पांच करोड़ रुपये के कथित भुगतान के संबंध में सीबीआई ने ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले शुक्रवार को मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को नया बैंक अकाउंट खोलकर सैलरी निकालने की अनुमति दे दी थी।
सिसोदिया को शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी दोनों ही जांच एजेंसियों द्वारा आरोपी बनाया गया है। सिसोदिया के सभी खाते जांच एंजेंसियों ने सीज किए हुए हैं। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। सिसोदिया ने हाल ही में चिकित्सा और अन्य खर्चों के लिए बैंक खाते से कुछ रकम निकालने की अनुमति मांगी थी।