वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
दिल्ली मेट्रो के किसी स्टेशन पर पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है। मेट्रो प्रबंधन कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस से बातचीत कर रही है। डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा कि कुछ यात्रियों द्वारा बाहर निकलने के लिए एएफसी गेट पर छलांग लगाने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है।
13 फरवरी की शाम जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुई घटना
यह घटना 13 फरवरी की शाम को मजेंटा लाइन पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन की है। कुछ देर के लिए यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। इसमें कुछ यात्री बाहर निकलने के लिए एएफसी गेट से कूदकर उसे पार कर गए। ऐसे यात्रियों को सलाह देने के लिए सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त रूप से मौजूद थे और स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं हुई। घटना एएफसी गेट पर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ यात्रियों की क्षणिक प्रतिक्रिया थी।