फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दिल्ली: सीलिंग को लेकर गरमाई राजनीति, मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Sep 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकलपुरी में एक मकान को डी-सील करने को लेकर राजनीति गरमा गई है। इस मामले में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली में सीलिंग सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की जा रही है।



मनोज तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और डीएमसी अधिनियम 461और 465 के तहत दर्ज मामला दर्ज किया गया है। 16 सितंबर को मनोज तिवारी दिल्ली में नगरपालिका अधिकारियों के 'पीक एंड चूज' सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के गोकलपुरी इलाके के एक अनधिकृत कॉलोनी में एक सील घर का ताला तोड़ दिया था। 

 

मनोज तिवारी की ओर से मकान को डी-सील किए जाने को भाजपा ने उचित कदम ठहराया ता। पार्टी का कहना था कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसा किया। यह भी कहना है कि दुकानों की सीलिंग की गई है यह तो समझ में आता है, लेकिन पूरा घर सील करने पर लोग बेघर हो जाते है। छत छीनने का दर्द सहनीय नहीं होता है। 


गोकलपुरी इलाके में मकान को डी-सील करने पर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला बोला था, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ये ख़ुद ही सुबह सीलिंग करते हैं और ख़ुद ही शाम को जाकर ताला तोड़ देते हैं। इन्हें क्या लगता है कि लोग बेवकूफ हैं?  नोटबंदी, GST और अब सीलिंग करके भाजपा ने पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया।


इसके बाद मनोज तिवारी पलटवार करते हुए कहा था कि, कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल अब अनाधिकृत को अधिकृत के तौर पर परिवर्तित करने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वह घर अनाधिकृत कॉलोनी में था जिसे सील किया गया, लेकिन वहां करीब 1000 घर हैं, ऐसे में सिर्फ एक घर को ही क्यों सील किया गया? मैं किसी एक को निशाना बनाने के सिस्टम का विरोध करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next