फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi AI Video: पीएम मोदी की मां के एआई वीडियो मामले में केस दर्ज, कांग्रेस नेताओं पर कसा शिकंजा

Sat, 13 Sep 2025 06:57 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

PM Modi AI Video: पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां का कथित एआई वीडियो साझा करने पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भाजपा कार्यकर्ता संकेत गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में भाजपा की शिकायत पर पीएम मोदी की मां के कथित एआई वीडियो बनाने के मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। भाजपा दिल्ली चुनाव सेल के संयोजक संकेत गुप्ता ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने 10 सितंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल आईएनसी बिहार के माध्यम से प्लेटफॉर्म एक्स पर एआई/डीपफेक वीडियो साझा किया था। एआई वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के ऊपर बनाया गया था।  भाजपा दिल्ली चुनाव सेल के संयोजक संकेत गुप्ता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 18 (2), 336 (3), 336 (4), 340 (2), 352, 356 (2) और 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा कार्यकर्ता संकेत गुप्ता ने बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां से जुड़े कथित एआई-जनरेटेड वीडियो को लेकर कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि यह शिकायत नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज की गई है और फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अधिकारी ने बताया था कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
 
शिकायतकर्ता संकेत गुप्ता ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की बिहार इकाई द्वारा साझा किया गया यह वीडियो प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां की छवि को धूमिल करता है। उन्होंने कहा था कि यह सामग्री न सिर्फ कानून और नैतिक मानकों का उल्लंघन है, बल्कि महिलाओं की गरिमा के भी खिलाफ है।

गुप्ता ने अपनी शिकायत में कांग्रेस पार्टी और उसके पदाधिकारियों पर बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज की मांग की थी। साथ ही, उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इस वीडियो को हटाने के निर्देश जारी करने की भी अपील की थी।

ये भी पढ़ें: Delhi Bomb Threat: ताज होटल के बाद मैक्स हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें