फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आरक्षण हटाओ आंदोलन चला रहे अजीत भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
विज्ञापन

-भारती ने कहा, उन्होंने नहीं की कोई टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आरक्षण हटाओ आंदोलन चला रहे यूट्यूबर अजीत भारती पर एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी नई दिल्ली जिले के नार्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। वहीं भारती ने उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने चंद्रशेखर को लेकर कोई जातिसूचक शब्द नहीं बोला था। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने अजीत भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की है। आरक्षण के खिलाफ आंदोलन चला रहे अजीत भारती पर अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरक्षण को लेकर एक टिप्पणी से शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया था। नॉर्थ एवेन्यू थाने में दी गई शिकायत में कहा गया कि अजीत भारती पर अभद्रता के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

भारती ने एफआईआर दर्ज होने के बाद कहा कि उन्होंने अपनी मां-बहन को लेकर टिप्पणी का जवाब दिया था, लेकिन किसी जातिसूचक शब्द नहीं कहा। भारती ने इस कार्रवाई को आजाद समाज पार्टी के दबाव का परिणाम बताया है। उन्होंने दावा किया है कि यह प्राथमिकी अदालत में दो मिनट भी नहीं टिकेगी। भारती ने स्पष्ट किया कि उन्होंने चंद्रशेखर को लेकर कोई जातिसूचक शब्द नहीं बोला था। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी ब्राह्मणों की बेटियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के जवाब में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें