नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के सदस्य परिचालन एवं व्यवसाय विकास डॉ. मनोज सिंह ने उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (पीसीसीएम) प्रवीण पांडेय और रेलवे व आईआरसीटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेशन पर संचालित खानपान इकाइयों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खानपान से जुड़ी व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। रेलवे और आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने खानपान सेवाओं की व्यवस्थाओं को यात्री सुविधा के नजरिये से परखा। ब्यूरो