फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी को बड़ा झटका, वीके सिंह पर एफआईआर

Sun, 30 Mar 2014 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर, बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय और आप प्रत्याशी शाजिया इल्मी के बाद अब बीजेपी प्रत्याशी वीके सिंह पर भी एफआईआर दर्ज हो गई है। इन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।
विज्ञापन


कविनगर थाने में धारा-188 के तहत रिपोर्ट लिखाई गई है, जिसमें कहा कि गया है कि बीजेपी प्रत्याशी वीके सिंह ने बिना अनुमति लिए चिरंजीव विहार अवंतिका में सभा की है।

पढ़ें: AAP के खिलाफ कोर्ट जाएगी महिला कार्यकर्ता

सीओ द्वितीय अतुल यादव ने बताया कि सभा के दौरान मजिस्ट्रेट ने उनसे अनुमति पत्र मांगा था, जो वे नहीं दिखा सके। सभा की वीडियोग्राफी कर एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशासन की वीडियो सर्विलांस टीम शहर में घूमकर यह देखती रहती है कि कहीं कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन तो कर रहा है। बता दें कि इससे पहले मसूरी थाने में बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय और आप प्रत्याशी शाजिया इल्मी पर केस दर्ज हो चुका है।

पढ़ें: राहुल गांधी ने इमरान मसूद पर चुप्पी तोड़ी, बताया गलत

कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर पर हापुड़ जिले के पिलखुवा में आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया था। इन तीनों पर निर्धारित समय के बाद भी सभा करने का आरोप था।

भाजपा के लोकसभा संयोजक अतुल गर्ग का कहना है कि आचार संहिता उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है। आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव प्रचार किया जा रहा है। यदि कोई मुकदमा दर्ज कराया गया है तो इस पर अपना पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें