फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: इंजीनियर आत्महत्या मामले में सामने आ रहा 'गुरुबाबा' का नाम, कूदने से पहले कही थी ये बात

Tue, 12 Nov 2019 01:04 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गाजियाबाद क्रासिंग रिपब्लिक में सातवीं मंजिल से कूदकर इंजीनियर द्वारा जान देने के मामले में पुलिस ने ढाई माह बाद राजस्थान के कथित गुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में परिजनों ने कथित गुरू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी थी। 

विज्ञापन


क्रासिंग की महागुन सोसायटी के एबलॉन टावर में रहने वाले स्वप्निल सिंह (27) नोएडा की प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। गत 20 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे स्वप्निल ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। पिता कृष्ण नंदन का कहना है कि स्वप्निल कुछ दिनों से यूट्यूब पर अधिक समय देने लगा था।

पचा चला कि वह झूंझनू राजस्थान निवासी कथित गुरू मनोज कुमार शर्मा उर्फ मनोज कुमार कौशिक के प्रवचन सुनता था। कृष्ण नंदन के मुताबिक, मार्च 2019 में स्वप्निल हरिद्वार में गुरु से मिलने भी गया था। वहां से लौटने के बाद स्वप्निल का ब्रेन वॉश हो चुका था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह बोल कर इंजीनियर ने लगा दी थी छलांग

इस संदिग्ध मामले में इंजीनियर के परिवार वाले बताते हैं कि 20 अगस्त को सुबह आठ बजे के आसपास वह नाश्ता कर रहा था। इस दौरान वह अचानक उठा और कहने लगा कि उसे गुरु बाबा से मिलना है। बस इतना कहते ही वह उठा और सीधे सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें