फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: युवक ने छिपकर की दूसरी शादी, फिर धोखा देकर किया तीसरा विवाह, एफआईआर दर्ज

Wed, 09 Dec 2020 07:44 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पहली शादी छिपाकर बुलंदशहर के एक युवक ने अलीगढ़ की युवती से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद दूसरी पत्नी को धोखा देकर तीसरी शादी कर ली। आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के सासनी थाना क्षेत्र के गांव भगवाननगर निवासी मोनिका ने नगर कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका विवाह दिसंबर 2019 को बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के युवक रिकेश से हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने करीब 20 लाख रुपये खर्चा किए थे। 

ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। उसी दौरान उसे पता चला कि उसका पति पहले भी शादी कर चुका है, जिसे दहेज की मांग पूरी न होने पर छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन


पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में रह रही है और यह मामला अलीगढ़ कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता के अनुसार अब उसके पति ने उसे तलाक दिए बिना तीसरा विवाह कर लिया है। 

बुलंदशहर के एक मैरिज हॉल में उसके पति ने शादी की है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति रिकेश, ससुर तेजपाल और सास धर्मवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें