फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, आज सामने आए 2463 नए मामले, 50 की मौत

Wed, 09 Dec 2020 06:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर तीसरी लहर देख चुके दिल्ली में अब हालात सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली में 39वें दिन बुधवार को कोरोना वायरस से सबसे कम मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा लगातार 12वें दिन राजधानी में पांच हजार से कम कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


वहीं जांच की बात करें तो लगातार आठवें दिन संक्रमण दर पांच फीसदी से कम मिली है और इसमें भी आरटी पीसीआर के जरिए संक्रमित मिले सैंपल की दर आठ दिन से 10 फीसदी से कम दर्ज की जा रही है। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 2463 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बीते मंगलवार को दिल्ली में 72,079 सैंपल की जांच हुई है जिनमें से 3.42 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 4177 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

जबकि मरने वालों की संख्या 50 मिली है। बीते एक नवंबर के बाद से दिल्ली में मौत का आंकड़ा सबसे कम मिला है। पिछले 10 दिन की बात करें तो दिल्ली में 2.27 फीसदी मरीजों की मौत हुई है जोकि अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है। 

इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख के करीब पहुंच चुकी है। कुल संक्रमित 5,99,575 में से अब तक 5,69,216 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 9813 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले आठ दिन से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के चलते सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब घटकर 20,546 हो चुकी है। 

इनमें से 12,186 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि अन्य मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। दिल्ली सरकार के अनुसार अस्पतालों में भर्ती मरीजों में करीब दो फीसदी (40) मरीजों की हालत गंभीर है। 
 


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पिछले एक दिन में संक्रमण दर 3.42 फीसदी मिली है। पिछले आठ दिन से यह दर पांच फीसदी से कमहै। इसके अलावा पिछले एक दिन में 32,976 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर के जरिए हुई है। इनमें से 6.46 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

यानि आरटी पीसीआर तकनीक से जांच करने के बाद भी संक्रमण दर 10 फीसदी से कम बनी हुई है। इसके अलावा एक नवंबर से ही दिल्ली में रोजाना 50 से ज्यादा लोगों की मौतें हो रही थीं। इसे लेकर काफी तरह की चर्चाएं भी थीं, लेकिन सरकार के प्रयासों से यह आंकड़ा पिछले एक सप्ताह से कम हो रहा है और अब 39वें दिन सबसे कम मौतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें