आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर प्रदर्शन की घटना विवादों में आ गई है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम लगा गया जिससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान आप कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ चिल्ला-चिल्ला कर नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध के गुस्से और जोश में वो भूल गए कि इससे आम लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौंका देने वाली बात ये है कि इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसमें एक बीमार बुजूर्ग को अस्पताल ले जाया जा रहा था।
Trending Videos
लोगों की अपील को अनुसना करते रहे आप कार्यकर्ता
जाम लगने के बाद कई राहगीरों ने इसकी शिकायत करने की कोशिश की और प्रदर्शन कर रहे लोगों से सड़क पर लग रहे जाम को खत्म करने की अपील भी की लेकिन कार्यकर्ताओं ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
एंबुलेंस से अस्पताल ले जाए जा रहे बुजूर्ग की बेटियों ने जाम खत्म करने और एंबुलेंस को जाने के लिए रास्ता खोलने की गुहार भी लगाई जिसको अनदेखा कर दिया गया।
दक्षिणपूर्वी दिल्ली के डीसीपी मनदीप रंधावा ने कहा कि विरोधकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 431 और 341 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है क्योंकि, प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस को बताया कि आप कार्यकर्ताओं ने बुजूर्ग सवार एंबुलेंस को जाने नहीं दिया था।
पुलिस का कहना है कि इस घटना की एक वीडियो क्लिप भी है जिसमें सड़क पर विरोध कर रहे कार्यकर्ता एक महिला की उस अपील को अनसुना कर देते हैं जिसमें वो जाम खत्म करने का अनुरोध कर रही है।
पुलिस का कहना है कि रविवार को इस विरोध प्रदर्शन के चलते नोएडा-बदरपुर लिंक रोड पर काफी लंबा जाम लग गया था। पुलिस के काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से हटने के लिए तैयार हुए थे।