फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी और केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हो FIR'

विज्ञापन
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर राजस्थान के किसान गजेन्द्र सिंह द्वारा खुदकुशी मामले में बृहस्पतिवार देर रात को बड़ा मोड सामने आ गया। नई दिल्ली जिले की पार्लियामेंट थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने(306), लापरवाही से हुई मौत (304 ए) और सरकारी काम में बाधा डालने (186) के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस के आला पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर बुधवार देर रात तक पुलिस मुख्यालय में डटे हुए थे और सलाह-मशवरा कर रहे थे।
 
सवाल ये पैदा होता है कि आखिर गजेन्द्र सिंह को किस ने खुदकुशी के लिए उकसाया था। वह पेड़ पर कैसे चढ़ गया और क्या पुलिस को जान-बूझकर ड्यूटी करने से रोका गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को सोंपी गई रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार एफआईआर दर्जकर मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई हैं। देर रात को मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच को सौंप दी जाएगी।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने मीडिया को दिए बयान में कहा गया है कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस को उसका काम नहीं करने दिया गया।

किसान को जब पुलिस अस्पताल ले जाने लगी तो कार्यकर्ता अपनी गाड़ी में ले जाने के लिए जिद करने लगे। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस को जंतर-मंतर पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कोई खास सहायता नहीं मिल रही है।

गजेन्द्र सिंह पेड़ से चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कैमरा के मुंह ऊपर की तरफ नहीं है अत: जब गजेन्द्र सिंह खुदकुशी कर रहा था वह कैमरे में कैद नहीं हो पाया। पुलिस अधिकारियों के मीडिया संस्थानों से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफ मांगे जाएंगे।

मोदी और केजरीवाल हैं जिम्मेदार इनके खिलाफ हो FIR

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक यही दोनों हैं जो इस मामले में सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता सत्व्रत चतुर्वेदी ने मीडिया से कहा केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। केजरीवाल और नरेन्द्र मोदी राज्य और केन्द्र सरकार के मुखिया हैं ऐसे में इन्हें इस मामले में आरोपी बनाया जाना चाहिए।

भले ही पूर्व में हुई किसानों की हत्याओं पर जब ये पूछा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व कृषि मंत्री पर मामला दर्ज होना चाहिए तो वो मामले पर केजरीवाल की मौजूदगी में हुई आत्महत्या का हवाला देते नजर आए।
विज्ञापन

खुदकुशी मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

जंतर-मंतर पर दौसा, राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह द्वारा खुदकुशी करने के मामले में गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

इस मामले से दिल्ली पुलिस में हलचल बढ़ गई है। इस बाबत पर बुधवार देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान गजेंद्र सिंह के खदुकुशी के मामले में गृहमंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली पुलिस देर शाम तक रिपोर्ट तैयार कर रही था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें